Creta और Vitara इस SUV के सामने थर-थर काँपेगी!

ऐसे में उम्मीद की जा रही है कि नई जनरेशन XUV500 एक नए अवतार में वापसी करने जा रही है।

XUV700 के लॉन्च से पहले ही, Mahindra ने पुष्टि की थी कि XUV500 को अस्थायी रूप से बंद कर दिया गया है, लेकिन भविष्य में यह वापसी करेगी।

इसमें XUV700 के साथ W601 प्लेटफॉर्म का ही इस्तेमाल किया जा सकता है लेकिन यह आकार में छोटी होगी।

नई Mahindra XUV500 (कोडनेम S301) को कंपनी के उत्पाद लाइनअप में XUV300 के ऊपर और XUV700 के नीचे रखा जाएगा।

इसे XUV300 सबकॉम्पैक्ट SUV से ली गई 1.2L टर्बो पेट्रोल और 1.5L डीजल इकाइयों द्वारा संचालित किया जा सकता है

उम्मीद की जा रही है कि कार निर्माता नई XUV500 में एक बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, ADAS (एडवांस्ड ड्राइवर असिस्टेंस सिस्टम) फीचर्स शामिल करेगा।

अभी तक कार निर्माता ने नई एसयूवी के अनावरण की तारीख या किसी अन्य जानकारी का खुलासा नहीं किया है।

हालांकि, इसके अगले साल (2023) की दूसरी छमाही में शुरू होने की उम्मीद है।

नई Mahindra SUV की कीमत बेस मॉडल के लिए लगभग 10 लाख रुपये हो सकती है, जो टॉप-एंड वेरिएंट के लिए लगभग 17 लाख रुपये तक जा सकती है।