इन दो कारों ने बढ़ाई किआ की किस्मत, बेचीं 8 लाख गाड़ियां

किआ ने सेल्टोस एसयूवी के साथ भारत में अपना कारोबार शुरू किया

और अब इसके लाइनअप में कुल 5 उत्पाद शामिल हैं - सेल्टोस, सॉनेट, केरेन्स, कार्निवल और ईवी6

किआ इंडिया ने सोमवार को कहा कि उसने केवल 41 महीनों में 8 लाख कारों की बिक्री का आंकड़ा पार कर लिया है

भारत में कंपनी का सबसे अच्छा वर्ष 2022 रहा है, इसकी 3,36,619 इकाइयों की अब तक की सबसे अधिक बिक्री (किसी एक वर्ष में) हुई है।

कंपनी ने कैलेंडर वर्ष 2022 में कुल 3,36,619 कारों की बिक्री की, जो वर्ष 2021 की तुलना में 47.7 प्रतिशत अधिक है।

2021 में कंपनी की कुल बिक्री 2,27,844 यूनिट रही। वर्ष 2022 में कंपनी की घरेलू बिक्री 40.1 प्रतिशत (2021 की तुलना में) बढ़कर 2,54,556 इकाई हो गई

जबकि 2021 में यह 1,81,583 इकाई थी। साल 2022 में कंपनी ने कुल 82,063 यूनिट्स का निर्यात किया।

वर्ष 2022 में, सेल्टोस की कुल 1,01,569 इकाइयां और सोनेट की 86,251 इकाइयां घरेलू बाजार में बेची गईं

वाहन निर्माता किआ इंडिया ने दिसंबर (2022) के महीने के दौरान भारत में 15,184 इकाइयां बेचीं

जो साल-दर-साल 94.7 प्रतिशत की वृद्धि को दर्शाती है, क्योंकि कंपनी ने एक साल पहले इसी महीने में 7,797 वाहन बेचे थे।