इस कंपनी की कारों से नाराज हैं ग्राहक, लगातार घट रही बिक्री
कार कंपनियों के लिए नवंबर का महीना शानदार रहा है। अधिकांश कंपनियों के लिए कारों की बिक्री के लिहाज से यह अब तक का सबसे ज्यादा बिकने वाला महीना रहा है।
मारुति सुजुकी पहले और हुंडई दूसरे पायदान पर रही है। जबकि टाटा मोटर्स और महिंद्रा क्रमश: तीसरे स्थान पर पहुंच गए।
वहीं एक कंपनी ऐसी भी है जिसकी भारत में बिक्री लगातार घट रही है। नवंबर में कुल कार बिक्री के मामले में यह सातवें स्थान पर है।
हम जिस कंपनी की बात कर रहे हैं उसका नाम Honda Cars है। नवंबर महीने में यह टॉप 10 की लिस्ट में सातवें पायदान पर रही है।
पिछले महीने इसने कुल 7,051 कारों की बिक्री की है। जबकि अक्टूबर 2022 में इसकी 9,543 यूनिट्स की बिक्री हुई।
यानी अक्टूबर के मुकाबले होंडा की बिक्री में 26 फीसदी की गिरावट आई है. कंपनी फिलहाल भारतीय बाजार में कुल 4 मॉडल बेच रही है।
इसमें Honda City, Honda Amaze, Honda Jazz और Honda WR-V शामिल हैं।
होंडा की कारों की बिक्री पर नजर डालें तो होंडा अमेज कंपनी की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार है।
नवंबर महीने में इसकी 3,890 यूनिट्स की बिक्री हुई है। यह कंपनी की सब-कॉम्पैक्ट सेडान है।
कंपनी की दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार Honda City सेडान है।
जबकि नवंबर में Honda WRV की सिर्फ 430 यूनिट्स बिकीं और Honda Jazz को सिर्फ 20 लोगों ने खरीदा।