Hero के लिए अच्छा नहीं रहा साल 2022 का आखिरी महीना

देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन निर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने बताया कि दिसंबर 2022 में उसकी कुल बिक्री मामूली गिरकर 3,94,179 इकाई रही।

एक साल पहले इसी महीने में कंपनी ने 3,94,773 वाहन बेचे थे। यानी दिसंबर 2021 के मुकाबले हीरो मोटोकॉर्प ने दिसंबर 2022 में 594 यूनिट कम बेची हैं।

हालांकि घरेलू बाजार में कंपनी की बिक्री इस दौरान 1.83 प्रतिशत बढ़कर 3,81,365 इकाई रही.

हालांकि, साल-दर-साल निर्यात में गिरावट आई है। हीरो मोटोकॉर्प ने दिसंबर 2021 में 20,288 यूनिट्स का निर्यात किया

जबकि दिसंबर 2022 में केवल 12,814 यूनिट्स का निर्यात किया गया।

पिछले महीने कंपनी की कुल मोटरसाइकिल बिक्री 3,56,749 यूनिट रही जबकि दिसंबर 2021 में यह 3,76,862 यूनिट रही।

वहीं, स्कूटर की बिक्री भी पिछले महीने के 17,911 यूनिट से बढ़कर 37,430 यूनिट (साल-दर-साल) हो गई।

बजाज ऑटो ने दिसंबर 2022 में कुल 2,81,486 यूनिट्स की बिक्री की, जो दिसंबर 2021 की बिक्री की तुलना में 22 प्रतिशत की गिरावट है।

दिसंबर 2021 के इसी महीने में कंपनी ने 3,62,470 यूनिट्स की बिक्री की।

हालाँकि, नियामक फाइलिंग के अनुसार, दिसंबर 2022 में घरेलू बिक्री 2 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) बढ़कर 1,48,555 इकाई होने की उम्मीद है

जो दिसंबर 2021 में 1,45,979 थी। वहीं, कुल निर्यात दिसंबर 2021 के 2,16,491 यूनिट से 39 फीसदी घटकर 1,32,931 यूनिट रह गया।