कार व्हीलबेस क्या है? यह आपने पहले भी बहुत सुना होगा
अगर आपको कारों में दिलचस्पी है तो आपने व्हीलबेस का नाम बार-बार सुना होगा।
लेकिन, क्या आप जानते हैं कि कारों में व्हीलबेस क्या होता है? दरअसल, किसी कार का व्हीलबेस आगे और पीछे के पहियों के बीच की दूरी होती है।
इसलिए, यह कार की कुल लंबाई की तुलना में छोटी है, जैसा कि आप ऊपर की तस्वीर में देख सकते हैं।
कार के अगले पहिये के मध्य से पिछले पहिये के मध्य की दूरी कम होती है जबकि कार की लम्बाई अधिक होती है।
कार का व्हीलबेस अलग से दिखाया गया है। यह कार रोल्स-रॉयस फैंटम है। इसका व्हीलबेस 3,820mm है जबकि कार की कुल लंबाई 5,982mm है।
व्हीलबेस आमतौर पर मिलीमीटर या कभी-कभी सेंटीमीटर में मापा जाता है। उत्तरी अमेरिका में इंच में मापा जाता है।
वहीं, भारत में इसे मिलीमीटर में मापा जाता है। व्हीलबेस का साइज कुछ भी हो सकता है।
यह कार निर्माता पर निर्भर करता है। इसका कोई उद्योग मानक आकार नहीं है।
आम तौर पर सामान्य शहरी कारों का व्हीलबेस लगभग 2400 मिमी होता है।
वहीं, फैमिली हैचबैक कारों का व्हीलबेस करीब 2,700 एमएम हो सकता है जबकि बड़ी एसयूवी और बड़ी सेडान कारों का व्हीलबेस इससे भी लंबा हो सकता है।
व्हीलबेस कार में बहुत सी चीजों को प्रभावित करता है। इससे कार के इंटीरियर और राइड क्वालिटी पर असर पड़ता है।
दरअसल, किसी भी कार का ज्यादातर इंटीरियर पहियों के बीच में होता है।
इसलिए, लंबे व्हीलबेस वाली कार छोटे व्हीलबेस वाली समान लंबाई (समग्र) की कार की तुलना में अधिक जगहदार इंटीरियर प्रदान करती है। यानी कार के अंदर ज्यादा जगह मिलती है।